इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) भारत में दूरशिक्षा के माध्यम से शिक्षा का प्रसार करने के लिये बनी है। इन्होने इ-ज्ञानकोश नामक कार्यक्रम आरम्भ किया है जिसमें कुछ शैक्षिक सामग्री तैयार करके अन्तरजाल पर रखा गया है। इसमें कुछ हिन्दी सामग्री भी है।
किन्तु समस्या यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन किये इस सामग्री का अवलोकन (पठन) नहीं किया जा सकता। रजिस्ट्रेशन भी ऐसा कि जिसमें पचासों प्रश्न पूछे जाते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी आपके पास पासवर्ड नहीं भेजते (मुझे रजिस्टर किये हुए एक सप्ताह हो गया है, अभी तक कुछ नहीं आया)।
आज के युग में जबकि एमआईटी जैसे विश्वप्रसिद्ध संस्थान अपना सारा व्याख्यान मुक्तकोर्स (ओपेनकोर्स) करके सर्वसुलभ कर दिये हैं; विश्व में चहुँओर ओपेनकोर्स की गूँज है; ऐसे में इग्नू का अपना पाठ्यसामग्री 'छिपाकर' रखना कहाँ तक उचित है? इनको विकिपिडिया, ओपेनकोर्स, ओपेनसोर्स, ओपेनडिजाइन, ओपेनकोड आदि के बारे में पता तो होगा!
15 June, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
6 comments:
i dont know
ऊँची दूकान फीका पकवान |
interesting blog, i will visit ur blog very often, hope u go for this website to increase visitor.Happy Blogging!!!
they just cant keep up with time!!!
यहां एक विस्तृत टिप्पणी की दरकार है।
http://shrut-sugya.blogspot.com/2010/06/blog-post_29.html
इग्नू के साथ बहुत सारी समस्याएं शुरु से रही है जिनके समाधान पर ध्यान देने की बजाए वह अपनी शाखाओं के विस्तार में लगा है।
Post a Comment